

हरिद्वार! पॉश कॉलोनी इंद्रलोक को दीवाली तक जगमग कर दिया जाए, इसके लिए संस्था के सभी पदाधिकारी जी जान से जुटे हुए हैं। सड़क हो या बिजली, पार्क हो या नाले सबकी सफाई व मरम्मत का कार्य बड़ी तीव्रता से चल रहा है।
इन्द्रलोक कल्याण समिति एक संस्था की तरह नहीं, वरन् एक परिवार की तरह यहाँ कार्य करती है। सबके सुख दुख में भागीदारी करके यहां के निवासियों ने एक नजीर कायम की है। वाकई यहां के अध्यक्ष और पदाधिकारियों का कार्य काबिलेतारीफ है।
संस्था के अध्यक्ष जोबिन्द्र पाल, संरक्षक देवपाल राठी, संस्थापक प्रेमचंद सैनी, त्रिपाठी जी, प्रभात कौशिक, पंकज जी, राठौर जी, अशोक कुमार, गौरव अरोड़ा, राजपाल सैनी व समस्त पदाधिकारीगण इसके लिए बधाई के पात्र हैं, जो अपने-अपने घरों के कार्य छोड़कर दिन रात सामाजिक हितार्थ कार्य करते हैं।