रानीपुर मोड़ स्थित संस्कृति स्कूल में “फूड एंड न्यूट्रिशन” विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं रोचक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का संचालन नंदिनी मैम द्वारा किया गया, जिसमें प्री-नर्सरी से लेकर सीनियर केजी तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वर्कशॉप के दौरान बच्चों को *Power Food* और *Fun Food* के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि Power Food हमारे शरीर को ऊर्जा, शक्ति और पोषण देता है, जबकि Fun Food का सेवन सीमित मात्रा में, केवल सप्ताह में एक दिन ही करना चाहिए।
नंदिनी मैम ने बच्चों को “Rainbow Plate” की विशेष जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि जैसे इंद्रधनुष के हर रंग का अपना महत्व होता है, वैसे ही हमारी थाली में अलग-अलग रंगों के भोजन का होना भी आवश्यक है।
* लाल रंग का भोजन हृदय के लिए लाभकारी होता है।
* नारंगी रंग आंखों के लिए अच्छा होता है।
* पीला रंग पेट के लिए फायदेमंद है।
* हरा रंग शरीर को मजबूत बनाता है।
* बैंगनी रंग मस्तिष्क के विकास में सहायक होता है।
कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने के लिए नंदिनी मैम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से रंग-बिरंगे फलों एवं सब्जियों के आकर्षक एनिमेशन बच्चों को दिखाए। साथ ही एक प्रेरणादायक लघु कहानी सुनाकर यह समझाया कि स्वस्थ भोजन हमारे जीवन का सच्चा “पावर” है। बच्चे बड़े उत्साह और आनंद के साथ पूरे सत्र में सहभागी बने रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता सहगल मैम ने संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को विद्यालय में पैकेट वाला Fun Food न लाने के लिए प्रेरित किया।
वर्कशॉप के अंत में *Super Food और Fun Food* विषय पर एक रोचक “Quiz Session” आयोजित किया गया, जिसमें विजेता बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी बच्चों को स्टार और स्माइली देकर स्वस्थ आहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका दिव्या पंजवानी मैम ने वर्कशॉप की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में कम उम्र से ही स्वस्थ जीवनशैली की मजबूत नींव रखती हैं। उन्होंने नंदिनी मैम, प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षिकाओं के प्रयासों की प्रशंसा की और सभी को बच्चों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया।
