
चम्पावत। विधिक सेवा प्राधिकरण (चम्पावत) ने वार्ड नम्बर 4 मछली गली टनकपुर जिला (चम्पावत)में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें पी.एल.वी. अधिकार मित्र अमित कुमार ने महिलाओं एवं पुरुषों को समाज कल्याण, श्रम विभाग से मिलने वाले तमाम लाभों के बारे में जानकारी दी और बुजुर्गाे को उनके स्वास्थ से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी एवं समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली तमाम पेंशनों का लाभ हेतु कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। लोक अदालत से मिलने वाली तमाम सुविधाओं कि जानकारी दी गई।
साथ ही पात्र लोगों को निशुल्क कानूनी मदद,तमाम लाभों को दिलवाने में मदद देने का आश्वाशन दिया गया। प्रो बोनो. पी एल वी. नीतू देवी .ने लोगो को स्वच्छता ,के प्रति जागरूक किया एवं नशे से दूर रहने कि सलाह दी गई नशे से होने वाले तमाम गम्भीर समस्याओं के बारे में बताया। पी एल वी. बबीता पुनेठा ने लोगो को साइबर अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पी एल वी.हरीश चन्द्र गौड़ ने लोगो को सरकार से मिलने वाली तमाम सुविधाओं कि जानकारी दी।