हिंदुओ को बांटने की चल रही साजिश : नितिन
-एकजुट रहेंगे तो ही सुरक्षित है हिन्दू
-हिन्दू सम्मेलनों में पंच परिवर्तन का दिया सूत्र
हरिद्वार।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के श्रृंखला में आज हरिद्वार-रानीपुर नगर में विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन हुआ। जिनमें वक्ताओं ने हिंदुओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए अपनी प्राचीन सनातनी परंपरा का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।
हरिद्वार नगर की अंबडेकर बस्ती व दक्ष बस्ती में भी हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुए। राजघाट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष् नितिन गौतम ने कहा कि जब तक हम इक्कठा है तब तक ही सुरक्षित है। हिन्दू बंटेगा तो कटेगा। उन्होंने कहा कि जिन जिन देशों में हिन्दू रह रहे थे वहां वह लगातार कम हो रहे हैं। भारत मे भी जिहादी मानसिकता वाले लोग हिदुओं को जात-पथ-सम्प्रदाय के नाम पर तोड़ने का काम कर रहे है। हिंदुओ को विखंडित करने की साजिश बड़े स्तर पर चल रही है। इस साजिश से हमे बचकर रहना होगा तथा अपना,अपने परिवार, समाज व देश को सुरक्षित करना होगा।
मुख्य अतिथि श्री पंचायती निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत स्वामी जसविन्दर सिंह ने कहा कि सिख धर्म की स्थापना हिन्दू सनातन धर्म कि रक्षा के लिए हुई थी। आज भी सिख संगत अपने धर्म को बचाने के लिए हर कुर्बानी को तैयार है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनु शिवपुरी ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सञ्चालन शिवानी गौड़ ने किया। सम्मेलन के बीच बीच ने स्कूली बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की।
उधर बहदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में श्रीराम बस्ती में हिन्दू जागरण समिति के तत्वाधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डॉक्टर श्रीमती निमेष शर्मा ने पंच परिवर्तन विषय पर बोलते हुए समाज में समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी का भाव, कुटुंब में महिला के महत्व को व्यक्त किया। अमर बलिदानी भगत सिंह के जीवन के प्रसंग को बताते हुए मां के महत्व के साथ देशभक्ति की व्याख्या की।विशिष्ठ अतिथि स्वामी धर्मानंद महाराज ने सनातन संस्कृति की व्याख्या करते हुए बताया कि सनातन का मूल ही समरसता है। वर्तमान में सनातन संस्कृति के ऊपर हो रहे विधर्मी आक्रमण, घटती हुई जनसंख्या, इत्यादि के बचाव के लिए सभी संतानियों को एकजुट होने का आग्रह किया।
मुख्य वक्ता प्रान्त सम्पर्क प्रमुख अनिल वर्मा ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा का वर्णन करते हुए संघ स्थापना की पृष्ठभूमि, आवश्यकता, वर्तमान में संघ के अनुसांगिक संगठन, सेवा कार्य, संघ की शाखाओं इत्यादि का वर्णन किया।
कार्यक्रम के संरक्षक मनोज द्विवेदीने ऐसे कार्यक्रमों को आवश्यक बताते हुए, सभी अतिथियों तथा आए हुए सामान्य जानों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन आर्यवीर ने किया तथा अतिथियों का परिचय पंकज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में Mom’s Pride स्कूल, कमलेश मेमोरियल स्कूल के छोटे बच्चों द्वारा श्री गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती से हुआ। अंत में सभी उपस्थित जनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में नगर संघचालक वकील जी, सह विभाग संपर्क प्रमुख संजय पंवार, सह जिला कार्यवाह संजय जी, भूपेंद्र, जिला प्रचार प्रमुख देवेश सहित रानीपुर नगर की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही।
—-
