
जीवन शैली से जुड़े कुछ बदलाव में अच्छी डाइट, कसरत, भरपूर नींद शामिल हैं, जो आपको स्वस्थ और तनाव मुक्त रखने में मदद करते हैं। ऐसा ही एक फल खजूर है, जो आपके शरीर को कई फायदे दे सकता है।
इसे सुबह खाली पेट खाना और सुबह के रूटीन में शामिल करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसे आपको रोजाना खाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
अधिकांश लोगो को गलत फहमी हैं कि खजूर की तासीर गर्म होती है, जबकि ऐसा नहीं है। खजूर की तासीर बेहद शीतल और सूदिंग होती है। खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमें ढेर सारे फायदे भी देता है। यह कब्ज की शिकायत को दूर करता है। दिल के स्वस्थ में सुधार करता है। गुड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
दिमाग को दुरूस्त रखता है। थकान से छुटकारा दिलाता है। आयरन से भरपूर होने की वजह से खून की कमी को दूर करता है यानि एनीमिया के लिए अच्छा है। खजूर वजन बढ़ाता है। पाचन ठीक रखने की वजह से बवासीर को रोकता है। शरीर में सूजन को रोकता है। गर्भावस्था में बहुत मदद करता है। त्वचा और बालों के लिए श्रेष्ठ है।
खजूर को सुबह खाली पेट खाना चाहिए। इसे भोजन के बीच में भी खा सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए सोते समय घी के साथ खजूर को खाएं। शुरुआत में सिर्फ 2 ही खाएं। इसके बाद, रोजाना 4 खजूर भिगोकर खाए जा सकते हैं।
भिगोने से इनमें मौजूद टैनिन या फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे मानव के लिए इसके पोषक तत्वों को पचाना आसान हो जाता है। आप खजूर का स्वाद और पोषण पाना चाहते हैं, तो इन्हें खाने से पहले रात-भर (8-10 घंटे) भिगो कर रख दें।

सौजन्य से- Dheeraj Fulmati Singh