भावभीनी विदाई समारोह
यातायात पुलिस हरिद्वार
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को होमगार्ड श्री प्रमोद कुमार द्वारा कुल 38 वर्ष की दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
श्री प्रमोद कुमार द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान 27 वर्षों तक यातायात पुलिस हरिद्वार में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान की गईं। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए कहा कि विभाग के प्रति उनका समर्पण एवं सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।

यातायात पुलिस हरिद्वार की ओर से श्री प्रमोद कुमार को सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
