हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी
मुनादी कराकर 01 शातिर एवं आदतन अपराधी को किया 01 माह के लिये जिला बदर
गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई थी कार्रवाई
जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय हरिद्वार से जारी हुए थे जिला बदर के आदेश
नियमानुसार आदेश की तामील कराकर जनपद की सीमाओं से किया बाहर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में शातिर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में समाज विरोधी एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रभावी पैरवी की गई।
पुलिस की ठोस पैरवी के फलस्वरूप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय हरिद्वार द्वारा अभियुक्त सुनील पुत्र समय सिंह, निवासी मोहल्ला काशीपुरा, मंशा देवी मार्ग, कोतवाली नगर, हरिद्वार, उम्र 45 वर्ष के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए थे।
उक्त आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को नियमानुसार आदेश की तामील कराते हुए मुनादी कराई गई तथा हस्व कायदा जनपद हरिद्वार की सीमाओं से बाहर कर जिला बदर की कार्रवाई की गई।
नाम एवं पता
सुनील पुत्र समय सिंह, निवासी मोहल्ला काशीपुरा, मंशा देवी मार्ग, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार उम्र 45 वर्ष
