हरिद्वार। निकाय चुनाव से पहले हेमा भंडारी ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ज्ञातव्य है कि हेमा भंडारी आम आदमी पार्टी के टिकट से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन अब उन्होंने चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश प्रभारी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने इस्तीफे का कारण निजी बताया है। हालांकि उनकी पार्टी से दूरियों की चर्चा काफी समय से चल रही थी।
