मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर मंशा देवी दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घटना के कारणों पर की चर्चा। उन्होंने कहा कि जांच में यदि कोई दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।