हरिद्वार, 09 नवंबर, 2024: राज्य स्थापना दिवस पर 11 नवंबर को हरिद्वार में एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

शाम के समय हरकी पौड़ी पर पहली बार एक आकर्षक ड्रोन शो होगा। हरिद्वार के 50 घाटों पर लगभग साढ़े लाख दीपक जलाए जाएंगे। जिससे घाट जगमगाएंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 नवंबर को जनपद का दौरा करेंगे। वे भल्ला कॉलेज स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे और हरकी पौड़ी पर गंगा आरती में भाग लेंगे। जिलाधिकारी हरिद्वार ने सभी हरिद्वार निवासी इस ऐतिहासिक उत्सव का हिस्सा बनें, यह शहरवासियों का परम सौभाग्य होगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। शहर को 50 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर के लिए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।