

18 महीने से पेट दर्द से परेशान 70 साल के मरीज के शरीर में 6 हजार से ज्यादा स्टोन (पथरी) निकले। बुजुर्ग करीब डेढ़ साल से पेट दर्द और उल्टी की समस्या से परेशान था। डॉक्टर ने सोनोग्राफी करवाई तो उसके गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) की साइज 12×4 नजर आई और यह पूरा पथरी से भरा हुआ था।
जांच पूरी होने के बाद डॉक्टर ने दूरबीन से ऑपरेशन कर बुजुर्ग के पेट से राई, मूंग की दाल, चने की दाल के आकार और उससे भी बड़ी साइज की पथरी निकाली। मरीज के शरीर से निकले स्टोन के ढेर को गिनने में करीब ढाई घंटे लग गए।
बुजुर्ग मरीज पिछले 18 महीने से परेशान था। उसे पेट दर्द, गैस, पेट में भारीपन और उल्टी की समस्या थी। सोनोग्राफी की गई तो पित्ताशय की साइज 12×4 सेमी नजर आई। इसमें पित्त की कोई मात्रा नहीं थी, थैली सिर्फ़ स्टोन से भरी थी। स्टोन के कारण पित्त की थैली लंबी हो गई थी। इस वजह से मरीज ज्यादा परेशान था। ऑपरेशन के दौरान थैली के पंचर होने से स्टोन के बिखरने का खतरा था। अगर पेट में पथरी बिखर जाती तो संक्रमण का खतरा भी हो सकता है।
पित्त की पथरी से पीलिया का खतरा पित्त की पथरी के कारण सबसे बड़ा खतरा पीलिया का रहता है। उत्तर भारत में लंबे समय से पित्त की पथरी रहने से कैंसर के मामले भी सामने आए हैं।
बुजुर्ग ने कहा कि “वह पानी ना के बराबर पीता था, उसे प्यास ही नहीं लगती थी।” कम पानी पीने से और भी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए प्यास न भी लगे तो भी पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए।