स्वदेश ,हरिद्वार,
श्री घनश्याम भवन हरिद्वार में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम पाटोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा आज शुक्रवार दिव्य वातावरण में आरम्भ हुई
महंत श्री किशनदास महात्यागी के नेतृत्व में कथा पूर्व नवग्रह पूजन उपरांत श्री माहेश्वरी भवन से विशाल शोभायात्रा के साथ कथा पंडाल तक भाविक महिला पुरुष नाचते गाते झूमते देखे गए. सांय 4.25 बजे भागवत भूषण आचार्य श्री करुणेश जी मिश्रा ने प्रथम दिवस की कथा का शुभारम्भ किया.

घनश्याम भवन के प्रवक्ता किशोर शर्मा ने बताया कि मुख्य यजमान स्व. श्रीमती लक्ष्मी देवी स्व श्री मांगीलाल जी लोहिया परिवार बाड़मेर के श्रीचंद्रप्रकाश, नीलेश कुमार द्वारा भागवत पूजन कियाl भोजन लाभार्थी दशरथपुरी सूरजपुरी गोस्वामी,मास्टर जी परिवार बाड़मेर से किशोरशर्मा, श्री राधेश्याम आशीष कुमार बंसल,श्रीमती शान्तिदेवी बंसल परिवार बाड़मेर रहे.
कथा आरम्भ से पूर्व घनश्याम भवन ट्रस्ट के श्री इंद्र मोहन अग्रवाल, आशीष जोशी नागौर, सूरत से प्रहलाद गाँधी, पुखराज तापड़िया, वैध जगदीश शर्मा एडवोकेट मोहनलाल राठी, नन्दलाल घनश्याम दास बंसल द्वारा सपरिवार भागवत पूजन कर कथा व्यास जी से अशोर्वाद प्राप्त किया.
इस अवसर पर गोपाल गोयल,,महेंद्र गोयल श्रवण गोयल,रतन लाल लोहिया,एवम यज्ञमान,राधेश्याम आषीश कुमार,बंसल,शांति देवी,,भवर लाल,चण्डक,.पुखराज गांधी,नंदलाल बंसल,मोहन लाल राठी झवरलाल,मंदूडा, प्रहलाद गांधी आदि ने सपरिवार मद्भ भागवत् कथा का श्रवण किया