ऊखीमठ: मनसूना नदी की पुलिया के नीचे मिला 48 वर्षीय नन्दन सिंह पंवार का शव, DDRF ने निकाला बाहर
शुक्रवार को जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग को कॉलर भगत सिंह (मोबाइल नं. 7830869008) द्वारा सूचना दी गई कि ऊखीमठ ग्रामीण बैंक के समीप मनसूना नदी पर स्थित पुलिया के नीचे एक शव दिखाई दे रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा तत्काल DDRF टीम, तहसील ऊखीमठ प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुंची DDRF टीम ने आवश्यक रेस्क्यू कार्यवाही करते हुए शव को नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान ग्राम मनसूना, तहसील ऊखीमठ निवासी 48 वर्षीय नन्दन सिंह पंवार पुत्र स्वर्गीय इन्द्र सिंह पंवार के रूप में हुई है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।
