कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
“काँवड मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का धमाकेदार खुलासा
टिहरी विस्थापित कालोनी में 02 घरो में हुई चोरी की घटना का कोतवाली रानीपुर पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम ने किया खुलासा
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने कार्यवाही करते हुये 03 शातिर चोरो को धर दबोचा
आरोपियो के कब्जे से जेवरात बेचकर मिली रकम कुल 05 लाख रूपये, दस्तावेज एवं घटना में प्रयुक्त टैम्पो किया बरामद
आरोपितों के विरूद्ध पूर्व में भी है कई अभियोग पंजीकृत
आरोपितों के विरुद्ध की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई
कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 29.07.2026 की रात्रि को गली नं0-ए-20 टिहरी विस्थापित कालोनी में स्व0 राजेन्द्र पाल के मकान नं0 23/28 एवं उनके बगल के मकान में अज्ञात चोरो द्वारा रात्रि में जेवरात एवं नगदी चोरी करने की घटना के सम्बन्ध में वादिया निवासी म0नं0 23/28 गली नं0 ए-20 टिहरी विस्थापित कालोनी रानीपुर हरिद्वार की सूचना पर दिनांक 04.08.2026 को मु0अ0सं0 274/26 पंजीकृत किया गया ।
उक्त घटना के अनावरण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए सीआईयू हरिद्वार को टैक्निकल सपोर्ट एवं फैक्टर लीड देने के निर्देश दिए ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थलों का मौका मुआयना करते हुए संदिग्ध गतिविधियों का ग्राफ तैयार किया व आसपास रह रहे/काम कर रहे लोगों से पूछताछ करते हुए महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए, एवं विभिन्न सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन किया गया।
जिसमें घटना में शामिल एक टैम्पू परमिट नम्बर 2722 प्रकाश में आया, जिससे आरोपीगण द्वारा घटना को अन्जाम देकर फरार हो गये, पुलिस टीमो द्वारा उक्त टैम्पो एवं अपराधियो की तलाश हेतु सी0आई0यू0 के साथ मिलकर जनपद एवं जनपद से बाहर भी दबिशें देकर वाहन चोरो की तलाश शुरु की ।
लगातार प्रयासों के पश्चात दिनांक 07.08.2026 को पुलिस टीम ने घटना में शामिल टैम्पो के हरिद्वार में बी0एच0ई0एल0 की ओर आने की सूचना पर दौराने चैकिंग बी0एच0ई0एल0 स्टेडियम के पास सुरेश्वरी देवी मन्दिर को जाने वाले तिराहे से एक नीले रंग का टैम्पू का रजि0 नम्बर-UK07TC0457 सहित एक संदिग्ध आरोपी 1- अक्षय उर्फ गोलू पुत्र होशियार सिंह निवासी टांडा माईदास थाना नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 को दबोचकर उनके कब्जे से मृतक स्व0 राजेन्द्र पाल नाम का पुलिस कार्ड बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त उक्त टैम्पो नम्बर-UK07TC0457 को कब्जे में लेकर जब्त किया गया।
पकडे गये संदिग्ध आरोपी अक्षय ने पूछताछ पर बताया कि सोनू सैनी व सोनू शर्मा नामक व्यक्ति उसके दोस्त है, जिनके साथ मिलकर उसने दिनांक 29.07.2026 को टिहरी विस्थापित कालोनी में टैम्पू में जाकर दो घरों के ताले तोडकर वहाँ से ज्वैलरी व सामान चोरी किया था, जिसमें राजेन्द्र पाल नामक व्यक्ति का पुलिस कार्ड मैने अपने पास रख लिया था, मै चण्डी चौक से ऋषिकेश तक टैम्पो चलाता हूँ, तो कभी-कभी पुलिस रोकती है, तो मैने यह पुलिस कार्ड अपने पास रख लिया था, मेरे साथी सोनू सैनी व सोनू शर्मा ज्वैलरी बेचने बिजनौर गये थे, और आज हरिद्वार आये है, तथा रावली महदूद निकट डैन्सो चौक के पास स्थित मेरे कमरे में रूके है, और मै अपना हिस्सा लेने जा रहा था ।
पुलिस टीमो ने पकडे गये आरोपी अक्षय उर्फ गोलू उपरोक्त की निशांदेही पर रावली महदूद निकट डेन्सो चौक के पास एटीएम के सामने वाली गली में स्थित मकान से 02 अन्य आरोपियो 1-सोनू सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी टीबडी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उ0प्र0 व 2- सोनू शर्मा पुत्र रोहताश शर्मा निवासी धामपुर जयत्रा थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी शिवनगर जयन्तीपुर रोड सीमापुर ब्रहमपुरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद उ0प्र0 को दबोचकर उनके कब्जे से कुल 05 लाख रूपये नगदी, राजेन्द्र पाल का पैन कार्ड, आधार कार्ड की बरामदगी की गयी ।
पकडे गये तीनो आरोपियो ने बताया कि घटना के दिनांक 29.07.2026 को हम तीनों ने सायं को शराब पीकर योजना बनाई कि चलो आज टिहरी विस्थापित में बन्द घरों में चोरी करते हैं तो हमने गली नं0 ए-20 में गये तो हमें एक घर के बाहर ताला लगा हुआ मिला और सारे घर की लाईट भी बन्द थी हमने उसका ताला तोडकर चोरी करने का प्रयास किया तो उस घर में हमें कुछ नहीं मिला तब हमने उसके पास वाले मकान में ताला लगा देखा तो हमने वह ताला तोडकर घर के अन्दर घुसकर अलमारी का ताला तोडा तो हमें आलमारी में कुछ सोने का सामान मिला था जिसे हमने कल ही धामपुर में एक चलते फिरते व्यापारी को ₹5,00000/- लाख में बेच दिया था आज हम इन पैसों को ही बांटने अक्षय के कमरे में आये थे ।
पुलिस ने पकडे गये तीनो आरोपियो अक्षय उर्फ गोलू, सोनू सैनी व सोनू शर्मा उपरोक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता आरोपित-
1- अक्षय उर्फ गोलू पुत्र होशियार सिंह निवासी टांडा माईदास थाना नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0।
2.सोनू सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी बार्ड नं0 02 टीबडी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उ0प्र0।
3.सोनू शर्मा पुत्र रोहताश शर्मा निवासी धामपुर जयत्रा थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी शिवनगर जयन्तीपुर रोड सीमापुर ब्रहमपुरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद उ0प्र0।
बरामदगी-
1- कुल ₹5,00,000/- नगदी (ज्वैलरी बेचकर)
2- एक अदद टैम्पो नम्बर-UK07TC04573 (घटना में प्रयुक्त)
3- एक पुलिस कार्ड
4- एक पैन कार्ड
5- एक आधार कार्ड
आपराधिक इतिहास अक्षय उर्फ गोलू
1- मु0अ0सं0 87/20 धारा 380,411, भादवि थाना सिडकुल हरिद्वार
2- मु0अ0सं0 384/24 धारा 303(2),317(2),3(5) बी0एन0एस0 थाना सिडकुल हरिद्वार
3- मु0अ0सं0 192/24 धारा 303(2),317(2),3(5) बी0एन0एस0 थाना कोटद्वार पौडी गढवाल ।
आपराधिक इतिहास सोनू सैनी
1- मु0अ0सं0 65/20 धारा 380,411,457,511 भादवि थाना धामपुर बिजनौर उ0प्र0
2- मु0अ0सं0 81/20 धारा 380,411,457,511 भादवि 4/25 शस्त्र अधि0 थाना धामपुर बिजनौर उ0प्र0
3- मु0अ0सं0 31/20 धारा 457,380,411 भादवि थाना धामपुर बिजनौर उ0प्र0
4- मु0अ0सं0 298/23 धारा 457,380,411 भादवि 4/25 शस्त्र अधि0 थाना नगीना बिजनौर उ0प्र0
5- मु0अ0सं0 243/23 धारा 379,411 भादवि थाना नगीना बिजनौर उ0प्र0
6- मु0अ0सं0 08/25 धारा 305(ए), 331(4) बी0एन0एस0 थाना सिटी बिजनौर उ0प्र0
7- मु0अ0सं0 77/25 धारा 305(ए),331(4),317(2) बी0एन0एस0 थाना कोटद्वार पौडी गढवाल ।
पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी
2- व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी
3- उ0नि0 चरण सिंह चौहान (प्रभारी चौकी गैस प्लांट)
4- उ0नि0 राहुल थापा
5- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
6- का0 करम तोमर
7- का0 गम्भीर तोमर
8- का0 प्रेम दानू
9- का0 अजय
10- का0 विजयपाल
11- का0 दिग्पाल सिंह
12- का0 अर्जुन रावत
सी0आई0यू0 टीम-
1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी
2- का0 वसीम
