रोटरी क्लब ऑफ हरिद्वार सेंट्रल का इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
हरिद्वार, । रोटरी क्लब ऑफ हरिद्वार सेंट्रल का इंस्टॉलेशन समारोह होटल ले ग्रैंड, हरिद्वार में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट (DGE) रोटेरियन एम. पी. गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन चेतन घई रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष रोटेरियन विजय कुमार चुघ ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों एवं सेवा परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया।
इसके उपरांत अध्यक्ष एवं सचिव का कॉलर एक्सचेंज एवं इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न हुआ। रोटेरियन नमित शर्मा ने वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष तथा रोटेरियन अनिल केशवानी ने सचिव के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में रोटेरियन नमित शर्मा ने क्लब की भावी सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर 6 नए सदस्यों का रोटरी परिवार में विधिवत इंडक्शन भी कराया गया तथा वर्ष 2026-27 की नई बोर्ड टीम का परिचय कराया गया।
मुख्य अतिथि DGE रोटेरियन एम. पी. गुप्ता ने रोटरी वर्ष 2026-27 की थीम “Create Lasting Impact” पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा के माध्यम से स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया तथा नवगठित टीम को शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के दौरान डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे के अवसर पर चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा सचिव रोटेरियन अनिल केशवानी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन सचिन चोपड़ा ने किया।
समारोह में रोटेरियन विनय कुमार (Past Assistant Governor), डॉ. महेंद्र आहूजा, रोटेरियन विनीश मेहता, डॉ. शौर्य शर्मा, रोटेरियन एम. वी. पाठक, रोटेरियन अनिल दीवान, रोटेरियन योगेन्द्र सिंह सहित क्लब के अनेक सदस्य, एन्स एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
