ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के 80वें स्थापना दिवस पर पौधारोपण
**अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
हरिद्वार। द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर ज्वालापुर के आर्य नगर स्थित पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्यवसाय प्रबंधक समीर कुमार जैन, उप प्रबंधक निधि कालरा, सीपी पंत, राज कुमार एवं अवधेश झा सहित कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाना समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी नियमित देखभाल कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
उन्होंने आमजन से भी पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक समीर कुमार जैन, उप प्रबंधक निधि कालरा, सीपी पंत, राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहें।
