हरिद्वार! संस्कृति स्कूल में 18 जुलाई को ‘फादर्स डे’ का पावन पर्व बेहद उत्साह, उमंग और सम्मान के साथ मनाया गया।

यह विशेष कार्यक्रम बच्चों के जीवन में पिताओं के अतुलनीय योगदान और उनके प्रति अटूट प्रेम को समर्पित था।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। नर्सरी के प्यारे बच्चों ने “हे डैड ” गाने पर थिरक कर सबका दिल जीत लिया। इसके बाद जूनियर केजी (Junior KG) के छात्रों ने “माय फादर इज माय बेस्ट फ्रेंड” पर एक बेहद सुंदर नृत्य पेश कर पिता-पुत्र के अनूठे रिश्ते को दर्शाया। वहीं, सीनियर केजी (Senior KG) के बच्चों ने “मेरी दुनिया तू ही रे” गीत पर अपनी भावपूर्ण और मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी पिताओं की आँखें नम कर दीं।इस दिन को और अधिक मजेदार और यादगार बनाने के लिए पिताओं के लिए विशेष खेलों का आयोजन किया गया था। सभी फादर्स ने बच्चों की तरह उत्साहित होकर “गेस द ब्रांड नेम” (Guess the Brand Name) और “थ्रेड द नीडल” (सुई में धागा डालना) जैसे खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर आनंद उठाया।इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या मैम श्रीमती श्वेता सहगल ने अपने भावपूर्ण शब्दों से सभी को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों के संस्कार और विकास में पिताओं की भूमिका और उनके मूक संघर्ष को बहुत ही खूबसूरती से समझाया। इसके साथ ही डायरेक्टर दिव्या पंजवानी मैम ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी पिताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर मैम और प्रधानाचार्या मैम द्वारा बच्चों और पिताओं को सुंदर उपहार (Gifts) वितरित किए गए। अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट जलपान (Refreshment) की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी अभिभावक और बच्चे बेहद खुश, उत्साहित और खूबसूरत यादें समेटे नजर आए।
