हरिद्वार। संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने STAR BLAZE अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता, जो माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल, रायवाला में आयोजित की गई, में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। श्लोक वाचन प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ड्रॉइंग एवं कलरिंग प्रतियोगिता में गौरवी ने द्वितीय स्थान तथा प्रिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वन्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रकार विद्यार्थियों ने कुल चार पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के उपरांत बच्चों के लिए बिस्किट, चिप्स एवं चॉकलेट तथा शिक्षकों के लिए कोल्ड ड्रिंक्स एवं समोसे की व्यवस्था की गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता सहगल ने अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता उनके आत्मविश्वास, नियमित अभ्यास और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की प्रतिभाओं को पहचानें, उन्हें प्रोत्साहित करें और ऐसे मंचों पर भाग लेने के लिए प्रेरित करते रहें।
विद्यालय की निदेशिका महोदया ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर ऐसे अवसर प्रदान करता रहेगा और सभी से बच्चों के उत्साहवर्धन में सहयोग की अपेक्षा की।
विद्यालय परिवार सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
