हरिद्वार के मनोज कुमार गुसाईं का दिल्ली में शानदार प्रदर्शन! 🏆
WRPF राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026 में 67 किलोग्राम वर्ग की मास्टर-2 कैटेगरी में दो गोल्ड मेडल जीतकर मनोज कुमार गुसाईं ने हरिद्वार का नाम रोशन किया।
हरिद्वार के मनोज कुमार गुसाईं ने दिल्ली में लहराया जीत का परचम।नई दिल्ली में WRPF द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026 में हरिद्वार के मनोज कुमार गुसाईं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 किलोग्राम भार वर्ग की मास्टर-2 कैटेगरी में दो गोल्ड मेडल हासिल किए।उनकी इस शानदार उपलब्धि ने न केवल हरिद्वार का गौरव बढ़ाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है, अगर हौसले बुलंद हों और मेहनत का जज्बा कायम हो। मनोज कुमार गुसाईं की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।





